Breaking News

पर्यावरण बचाओ…..

JD NEWS VISION….

पर्यावरण बचाओ
वृक्षारोपण करो धरा का,
रोज नया श्रंगार करो।
पर्यावरण बचाओ प्यारे,
प्रकृति का उद्धार करो।।
पीपल,आम,नीम,बड़ के,
तुम अंधाधुंध बागान करो।
पर्यावरण स्वच्छ बनाकर,
प्राणवायु का संचार करो।।
हरे-भरे जंगल की धरती,
इस पर ना तुम बार करो।
वृक्ष हमारे जीवन साथी,
मत काटो उपकार करो।।
जन्म दिवस पर बच्चों के,
तुम वृक्ष लगा इजहार करो।
धरती स्वर्ग बनाओ मिलकर,
संसार का बेड़ा पार करो।।
शुद्ध वायु,फल,फूल, छाँव से,
जन- जन को खुशहाल करो।
आँख पसारे धरा देख रही,
तुम उसको ना बेहाल करो।।
हरी भरी धरती का सुंदर,
स्वर्णिम सपना साकार करो।।
जल संरक्षण करो हमेशा,
जल जीवन का सार करो।
सीमित जल उपयोग करो,
जल बचाव हर बार करो।।
जल की बूँद सुधा होती है,
तुम उसको ना बेकार करो।
नदियों को कूड़े कचरे से,
तुम मत अब बदहाल करो।।
अब तो सोच बदल लो प्यारे
अपना तो कुछ ख्याल करो।
हरी भरी धरती का सुंदर,
स्वर्णिम सपना साकार करो।।

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी
विद्या सागर
मो. 271 मुरारी नगर, सिद्धेश्वर रोड,
गली नं. 4 खुर्जा, बुलंदशहर (उ. प्र.)
पि. नं. 203131
स्वरचित मौलिक एवं अप्रकाशित रचना

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *