Jdnews Vision….
लखनऊ 21 सितम्बर: : आर्य प्रतिनिधि सभा उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में संचालित आर्य समाजों के माध्यम से होने वाले विवाह संस्कार के लिए ‘‘आॅनलाइन आर्य समाज विवाह प्रमाण पत्र पोर्टल’’ का शुभारम्भ सभा मंत्री योगेश कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय लखनऊ द्वारा आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेष को विवाह आदि के सम्बन्ध में एक विस्तृत रूपरेखा के अधीन उचित दिशा निर्देश तैयार करने के निर्देश दिये गये थे, उसी के अनुपालन में सभा द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश तैयार किये जा चुके हैं जिसके अनुसार ही विवाह आदि सम्पन्न कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आॅनलाइन आर्य समाज विवाह प्रमाण पत्र पोर्टल बन जाने से भविष्य में ऐसे विवाह सम्पन्न कराने में एकरूपता आयेगी, फर्जी विवाह पर अंकुश लगेगा और पूरे प्रदेश में आर्य समाज के पंजीयन से लेकर विवाह आदि अनुष्ठान आनलाइन प्रक्रिया से ही कराया जायेगा, इसके लिए आर्य समाज के सम्बन्ध में एक पारदर्शी प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है।
उन्होंने बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश से पंजीकृत/सम्बद्ध प्रदेश के समस्त आर्य समाजों को पंजीकरण/सम्बद्धता के नवीनीकरण हेतु सभा के पोर्टल https://aryaprathinidhisabhauplucknow.org पर लाॅगइन के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय में सम्पर्क कर निर्धारित शुल्क जमा कर अपना लाॅगइन आईडी और पासवर्ड बनवा सकते हैं। आर्य समाजों के आॅनलाइन पंजीयन के उपरान्त ही वे विवाह हेतु आॅनलाइन पंजीकरण कराते हुए विवाह प्रमाण पत्र जारी करायेंगे, इसके अतिरिक्त कोई भी विवाह अनुष्ठान सम्बन्धी जारी प्रमाण पत्र फर्जी एवं अवैध माना जायेगा।
Jd News Vision