Breaking News

जेष्ठ मास के बड़े मंगल पर भाजपा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद…

जेडी न्यूज विजन….

बलरामपुर : : जेष्ठ मास के पावन बड़े मंगल के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परिवार की ओर से श्री हनुमान गढ़ी मंदिर,वीर विनय चौराहा, बलरामपुर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र एवं सदर विधायक पल्टूराम ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं भगवान हनुमान के दर्शन-पूजन के साथ किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं राहगीरों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए प्रसाद वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई।
भंडारे के दौरान तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा,समर्पण और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारा मजबूत होता है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि पार्टी परिवार समाज सेवा और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करता रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,हेमंत जायसवाल,गोविंद सोनकर,बृजेन्द्र तिवारी,वरुण सिंह ‘मोनू’,डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,डी.पी.सिंह बैंस,संदीप उपाध्याय,अवधेश तिवारी ‘तरुण’,अमर नाथ शुक्ल,सौरभ रत्न पांडे,अक्षय शुक्ला,सौरभ तुलस्यान,रजनीश,अनन्य गौरव,बिंदु विश्वकर्मा,ललिता तिवारी,साधना पांडे,मंजू तिवारी,कृष्ण गोपाल गुप्ता,सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

About admin

Check Also

8 साल पुराने विवाद में कोर्ट का फैसला, सिगरेट न देने पर दुकानदार से मारपीट करने वाले दोषियों को 5 साल की सजा

Jdnews Vision…. लखनऊ: :  उधार की सिगरेट देने से मना करने पर पान गुमटी चलाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *