Breaking News

अनिकेत सिंह के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट का फ़र्ज़ी मुकदमा वापस लेने की मांग…

Jdnews Vision…

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राज पाल शर्मा ने सीतापुर के प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दिया है कि सत्ता पक्ष के दबाव में जिला संगठन मंत्री अनिकेत सिंह के विरुद्ध दिनांक 27 जुलाई को दर्ज किया गया कथित फर्जी एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

जनपद सीतापुर के जिला अध्यक्ष श्री मयंक सिंह चौहान जी से आग्रह है कि संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन की तैयारियाँ प्रारंभ करें।

किसान हित और संगठन के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा अगर समय रहते संगठन के पदाधिकारी पर दर्ज फर्जी मुकदमा प्रशासन द्वारा वापस नहीं लिया गया तो सीता पुर के पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रदेश के डी जी पी के कार्यालयों तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा

About admin

Check Also

9 साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या…

Jdnews Vision… संतोष कुमार गुप्ता…. मौसा की दुकान जाते समय रास्ते में 8-9 हमलावरों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *