मथुरा में अयोध्या का दोहराया जाएगा इतिहास! 9 अगस्त को संतों ने किया कारसेवा की घोषणा… हड़कंप

Jdnews Vision…

अयोध्या की श्रीराम जन्मभूमि की तर्ज पर अब मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भी कारसेवा का ऐलान संतों की तरफ से किया गया है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान के तहत संत समाज ने 9 अगस्त को मथुरा (ब्रज) में कारसेवा का आह्वान किया है.

संतों के इस ऐलान के बाद हलचल बढ़ गई है, साथ ही इस मुद्दे पर बहस भी छिड़ चुकी है.

श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि यह आह्वान आज नहीं बल्कि 4 जुलाई को ही किया जा चुका था और यात्रा लगातार जारी है. उन्होंने बताया कि 9 अगस्त की तिथि तय कर दी गई है और ब्रज में पार्थिव पूजन एवं कारसेवा का कार्यक्रम होगा.

लाखों संत-महात्माओं इस अभियान में होंगे शामिल’

उन्होंने कहा कि देशभर से लाखों संत-महात्मा इस अभियान में शामिल होंगे, संत समाज का भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है. उनका कहना था कि “भगवान श्रीकृष्ण को उनके जन्मस्थान पर सम्मान मिलना चाहिए. सरकार से वार्ता बाद में होगी, पहले आंदोलन चलेगा.” उन्होंने प्रशासन से भी पूर्ण सहयोग की अपेक्षा जताई.

‘जरूरत पड़ी तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए होगी कारसेवा’

वहीं, आनंद अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा हुई थी, यदि आवश्यकता पड़ी तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए भी साधु समाज, सभी अखाड़े, संन्यासी और नागा संन्यासी पूरी तरह तैयार हैं.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे बढ़ने का समय’

दूसरी ओर, मानस देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि “अब यही उचित समय है, अभी नहीं तो फिर कभी नहीं.” उन्होंने कहा कि अयोध्या का विषय सुलझने के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे बढ़ने का समय है. उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का समाधान भी शीघ्र होगा और सभी सनातनियों से इस अभियान में सहभागिता का आह्वान किया. आपको बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़ा सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित है.

 

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *