Breaking News

जीवन है कोरा कागज….

जेडी न्यूज विजन…

जीवन है कोरा कागज
कर्म और भाग्य का संगम….

चेतना और ऊर्जा का मिश्रण
अनुभवों और विचारों का संगम…

जीवन वही सार्थक होता
जो बीत जाए बिना गम…

वैसे भी जीवन में
संगत का विशेष महत्व…

ये जो जीवन मिला है
नहीं वो भौतिक अस्तित्व…

जीवन है अर्थ की खोज

रिश्ते नाते व अपना लक्ष्य…
अच्छा जीवन सुखमय जीवन
नहीं तो फिर लगता है बोझ…

खुशी गम सफलता और
असफलता का मिश्रण ….

जीवन तो सब में है होता
जीव पेड़ पौधे कोई भी प्राणी…

जब तक प्राण तभी तक जीवन
जीवन मिला है तो जी लो हर पल…

जीवन है चेतना का विकास
रहे हम सबका यही प्रयास…

जो जीवन मिला है भाग्य से
ऐसे कर्म करें हम सब बन जाए सौभाग्य….

आर डी बाजपेई
संपादक
जेडी न्यूज़ विज़न
लखनऊ

About admin

Check Also

गोरखपुर में लेखपालों का बड़ा ऐलान: अतिरिक्त हलके का काम बंद, रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंपा अतिरिक्त क्षेत्र का बस्ता….

JdnewsVisionr संतोष कुमार गुप्ता…..   *‘एक वेतन-एक हलका’ समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *