Breaking News

दक्षिण तट रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा पर महाप्रबंधक की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक….

जेडी न्यूज विजन…

राघवेन्द्र मिश्रा

मैनेजिंग एडिटर

विशाखापत्तनम, 23 जून 2026: : दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक संदीप माथुर ने मंगलवार को जोन में यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। इस उच्चस्तरीय बैठक में सभी विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष तथा चारों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों ने भाग लिया।

बैठक में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे विभिन्न उपायों की विस्तार से समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने सुरक्षा प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन, निरंतर सतर्कता, संभावित जोखिमों का समय रहते आकलन तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से “सुरक्षा सर्वोपरि” और यात्री-केंद्रित सेवा के सिद्धांतों के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
समीक्षा बैठक के दौरान महाप्रबंधक ने ट्रेन परिचालन, समयपालन, सुरक्षा प्रोटोकॉल, सुरक्षा व्यवस्था तथा दक्षिण तट रेलवे नेटवर्क पर निर्बाध एवं सुदृढ़ रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों का भी आकलन किया। बैठक में परिचालन दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने पर विशेष चर्चा हुई।

महाप्रबंधक संदीप माथुर ने दोहराया कि भारतीय रेल में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे दक्षिण तट रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा, संरक्षा, समयपालन तथा यात्री सेवाओं के उच्चतम मानकों को हर हाल में बनाए रखा जाए।
— मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दक्षिण तट रेलवे, विशाखापत्तनम

About admin

Check Also

13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन होने को लेकर संसद में बिल लाने की तैयारी….

Jdnews Vision…. बच्चों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के दुष्परिणामों से बचाने और डिजिटल स्पेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *