मुहर्रम पर कुंडा विधायक राजा भैया के पिता भदरी किले में नजरबंद.. 13 समर्थक भी हाउस अरेस्ट….

जेडी न्यूज विजन…..

प्रतापगढ़ : :  कुंडा सीट से विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को प्रशासन ने नजरबंद किया है. ये कदम मुहर्रम के दौरान तनाव की आशंका के मद्देनजर उठाया गया है।

भारी संख्या में पुलिस प्रशासन फोर्स के साथ उनके आवास भदरी किले के गेट पर तैनात है. इसके साथ ही गेट पर नोटिस भी चस्पा किया गया है. इस दौरान उदय प्रताप सिंह घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे.

राजा भैया के पिता हाउस अरेस्ट

चस्पा किए गए नोटिस के तहत राजा भैया के पिता गुरुवार सुबह 5 से शुक्रवार रात 9 बजे तक अपने साथियों के साथ हाउस अरेस्ट रहेंगे. इस दौरान वह अपने घर से बाहर नहीं जा सकेंगे. उसके आवास के बाहर पुलिस का सख्त पहरा है।

मुहर्रम की वजह से प्रशासन अलर्ट

बता दें कि मुहर्रम पर्व को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. ताकि ताजिया और मुहर्रम बिना किसी तनाव के निकाला जा सके. इसी के तहत राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह के खिलाफ ये कार्रवाई कुंडा एसडीएम के आदेश पर की गई है.

2015 में मुहर्रम जुलूस और हनुमान भंडारे पर हुआ था बवाल

बता दें कि साल 2015 में शेखपुर आशिक गांव के हनुमान मंदिर पर बंदर की मौत की वार्षिकी और मुहर्रम जुलूस को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद से राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को हर साल नजरबंद किया जाता है. इस दौरान शेखपुर आशिक गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहता है. सूत्रों के मुताबिक, गांव में एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने मिलकर हनुमान मंदिर बनाया था.राजा भैया के पिता हर साल इस मंदिर में मुहर्रम के दिन भंडारे और हनुमान पाठ का आयोजन करते हैं. मुहर्रम के दौरान कोई तनाव पैदा न हो इसी की आशंका के चलते उनको हाउस अरेस्ट किया जाता है. दरअसल साल 2015 में मंदिर पर कार्यक्रम के दौरान तनाव पैदा हो गया था।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *