गैस कैप्सूल पलटने से मचा हड़कंप, प्रशासन ने संभाली कमान…

जेडी न्यूज विजन…

सन्तोष कुमार गुप्ता….
रिसाव की आशंका के बीच ट्रैफिक डायवर्ट, मौके पर राहत-बचाव कार्य तेज…

गोरखपुर: :  खोराबार थाना क्षेत्र के आराजी बसडिला गांव के पास गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एचपी गैस से भरा कैप्सूल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गैस रिसाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड में आ गया।

जानकारी के अनुसार, टैंकर गीडा (गोरखपुर) से बिहार की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे चालक के नियंत्रण खोने के बाद यह भारी वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल एनएचएआई की एंबुलेंस से एम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनएचएआई और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। फायर ब्रिगेड की टीम संभावित गैस रिसाव को लेकर सतर्कता के साथ निगरानी में जुटी रही।

चूंकि टैंकर गैस से भरा था, इसलिए प्रशासन ने विशेष सावधानी बरतते हुए आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी। राहत और बचाव कार्य तेज करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि टैंकर को सुरक्षित तरीके से हटाया जाए और किसी प्रकार का रिसाव न हो।

हादसे के चलते बिहार जाने वाली लेन पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत ट्रैफिक को कड़जहा मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया। पुलिस लगातार मौके पर तैनात रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी जारी है।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *