गैस की लाइन में लगे व्यक्ति की मौत…

Jd news Vision….

कौड़ीराम : :  कौड़ीराम स्थित गैस एजेंसी के द्वारा बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के पास गैस सिलेंडर लेने के लिए खड़े व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोला रोड, कौड़ीराम निवासी श्याम नारायण पाठक उम्र 65 वर्ष गुरुवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए बलुआ स्थित मंदिर के पास चिलचिलाती धूप में काफी देर तक खड़े रहे। काफी देर बाद सिलेंडर मिलने के बाद वह लेकर निकले तो चक्कर आ गया और वह गिर गये और उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने सरकारी मंशा के अनुरूप होम डिलीवरी न होने के कारण हुई इस दुर्घटना के लिए गैस एजेंसी को दोषी ठहराया है।
*एजेंसी संचालक की मनमानी से गई जान*
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भवनाथ राय ने कहा कि कौड़ीराम स्थित प्रमिला गैस एजेंसी के संचालक द्वारा चिलचिलाती धूप में गैस का वितरण किया जा रहा है।गैस एजेंसी संचालक की मनमानी के कारण श्याम नारायण पाठक की मृत्यु हो गई।श्री राय ने मृतक के परिवार को अनुदान देने के साथ साथ एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उक्त संबंध में संबंधित एजेंसी संचालक से मोबाइल पर वार्ता कर पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन बात न हो सकी।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *