Breaking News

SIR को लेकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ एक्शन में आईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां….

जेडी न्यूज विजन….

CJI सूर्यकांत को भेज दी चिट्ठी…

SIR को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर इंडिया गठबंधन लगातार निशाना साध रहा है. अब इंडिया ब्लॉक ने इस फैसले के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. SIR, ‘वोट की लूट’ के आरोप और चुनाव में कथित धांधली को लेकर विपक्षी दलों ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखा है.

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.

इंडिया गठबंधन ने CJI को भेजा पत्र

कांग्रेस सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘8 जून, 2026 को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में 21 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने हिस्सा लिया था. बैठक में मुख्य न्यायाधीश को एक जाइंट लेटर भेजने का फैसला किया गया था. इस लेटर को भेजने का मकसद चुनाव आयोग की ‘एसआईआर’ प्रक्रिया और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों की तरफ ध्यान आकर्षित करना था.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘इसी फैसले के तहत, आज (30 जून) को मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र भेज दिया गया है, जिस पर अब 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय उम्मीदवार के हस्ताक्षर हैं. विपक्ष के सभी दल एकजुटता, एकता और प्रतिरोध की भावना के साथ मजबूती से एक साथ खड़े हैं.’

8 जून को इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में हुआ फैसला

8 जून, 2026 को इंडिया गठबंधन की नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक हुई थी. मीटिंग में 21 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने हिस्सा लिया. इसमें चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव से संबंधित अन्य मुद्दों पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को संयुक्त पत्र लिखने का फैसला लिया गया था. इसी के तहत मंगलवार (30 जून) को यह जाइंट लेटर सीजेआई को भेज दिया गया है।

5 मुद्दों पर बनी थी सहमति

इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों ने मीटिंग में अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखी थी. बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी थी, जिन पर काम करने और आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया था. इसमें वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर, जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप, पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, महंगाई, बेरोजगारी और विदेश नीति पर सरकार का घेराव करना शामिल था. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी थी।

About admin

Check Also

जंतर-मंतर पर बिजली काटने के बाद भी नहीं हुआ जोश कम… आधी रात के बाद जुटी भारी भीड़

Jdnews Vision….. नई दिल्ली : : करोच जनता पार्टी के संसद मार्च के चलते दिनभर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *