Jd news vision….
संतोष कुमार गुप्ता….
कौड़ीराम : : परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी के निर्माण में मान्यता प्राप्त विद्यालयों की उदासीनता पर खण्ड शिक्षा अधिकारी कौड़ीराम जय प्रकाश मौर्य ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिया है कि शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी तत्काल जनरेट कराई जाए, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद ब्लॉक के 91विद्यालयों ने इस महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई है। समीक्षा में सामने आया कि कौड़ीराम विकास खण्ड के 15 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अब तक एक भी छात्र की अपार आईडी जनरेट नहीं की गई है, जबकि करीब तीन दर्जन विद्यालयों में केवल दस फीसदी काम हुआ है। जो गंभीर लापरवाही का परिचायक है।
बीईओ जय प्रकाश मौर्य ने के एस मेमोरियल एकेडमी, हरिनारायण विश्वनाथ एकेडमी, आदर्श विद्या मंदिर, एमएस मेमोरियल एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर, शिशु शिक्षा मंदिर, आदर्श जगदम्बा बाल विद्यालय, मदन मोहन पब्लिक स्कूल, रचना बाल निकेतन समेत सभी 91 स्कूलों को नोटिस तथा रिमाइंडर भेज कर अपार आईडी जनरेट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूरा न करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Jd News Vision