Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता…
गजपुर बाजार : गगहा क्षेत्र के हटवा निवासी वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सिंह राज का बृहस्पतिवार को लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के पत्रकारों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रेस क्लब कौड़ीराम में शोकसभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सिंह राज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, संरक्षक विश्वनाथ सिंह, उपाध्यक्ष हृदय नारायण, महेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री सुनील रध्वज सिंह, कोषाध्यक्ष अमिताभ पांडेय, अभिमन्यु राय और संतोष गुप्ता ने दिवंगत पत्रकार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
Jd News Vision