Breaking News

गलाघोंटू से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण कराएं: डॉ. एस.पी. पाण्डेय…

Jd news Vision…..

श्रवण कुमार…..

गाजियाबाद : : मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एस.पी. पाण्डेय ने जिले के सभी पशुपालकों से अपने गाय-भैंसों का गलाघोंटू (एचएस) रोग से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गलाघोंटू एक अत्यंत घातक संक्रामक बीमारी है, जो समय पर उपचार और टीकाकरण न होने पर पशुओं की मृत्यु का कारण बन सकती है।

उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी और एकमात्र उपाय टीकाकरण है। जिन पशुओं का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है, उनके मालिक निकटतम पशु चिकित्सालय या पशु सेवा केंद्र पर जाकर पशु के कान में टैग लगवाएं, भारत पशुधन ऐप पर अपना और पशु का पंजीकरण कराएं तथा टीकाकरण अवश्य कराएं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में किसी क्षेत्र में टीकाकरण नहीं हो पा रहा है तो संबंधित पशुपालक अपना नाम, गांव का नाम, पशुओं की संख्या, विकासखंड तथा क्षेत्र के पशु चिकित्सालय का नाम व्हाट्सएप नंबर 9412313943 पर भेजकर इसकी सूचना दे सकते हैं, ताकि विभाग आवश्यक कार्रवाई कर सके।

उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि अपने पशुओं के स्वास्थ्य और आर्थिक नुकसान से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहयोग करें।

About admin

Check Also

कांवड़ यात्रा-2026: गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर प्रशासन अलर्ट…

  जेडी न्यूज़ विज़न गाजियाबाद: :  प्रदेश में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रस्तावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *