Breaking News

……..याद………..

Jdnews Vision…..

………याद……….

 

तेरी यादों का दिया दिल में जलाए बैठे हैं,

रात की तन्हाइयों को हम सजाए बैठे हैं।

 

वक़्त बदला, लोग बदले, रास्ते भी बदल गए,

तेरे आने की मगर उम्मीद लगाए बैठे हैं।

 

हर ख़ुशी फीकी लगे, हर मुस्कुराहट बेअसर,

तेरी यादों को ही अपना हमसफ़र बनाए बैठे हैं।

 

चाँद भी ख़ामोश है, तारे भी कुछ कहते नहीं,

तेरे क़दमों की सदा दिल में बसाए बैठे हैं।

 

ज़ख़्म गहरे हैं मगर शिकवा किसी से भी नहीं,

तेरे इश्क़ की निशानी हम छुपाए बैठे हैं।

 

गर कभी लौटो तो देखोगे यही मंज़र सनम,

तेरे नाम की दुआ होंठों पे लाए बैठे हैं।

Sushma banjare

About admin

Check Also

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत NTPC सीपत में ली गई स्वच्छ भारत की शपथ…

Jdnews Vision…. बिलासपुर : : एनटीपीसी सीपत में 19 सितंबर 2026 को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *