Jdnews Vision
राघवेंद्र मिश्रा….. मैनेजिंग एडिटर…..
🔴 BSPS के पदाधिकारियों को किसी पद की लालसा नहीं: अशोक पाण्डेय….
विशाखापत्तनम: : भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय डॉक्टर की सलाह पर स्वास्थ लाभ ले रहे हैं।विशाखापत्तनम में आयोजित भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की १३वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को ऑनलाइन संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि BSPS के पदाधिकारियों को किसी पद की लालसा नहीं है। श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा संगठन के संस्थापक शाहनवाज हसन ने संगठन की नियमावली में ऐसा प्रावधान रखा है कि कोइ भी एक व्यक्ति आजीवन किसी पद पर अन्य संगठनों की भांति काबिज़ नहीं रह सकता। श्री पाण्डेय ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अध्यक्षता के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश्वर पांडा को नामित करते हुए पत्रकार हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का देश भर के पत्रकारों से आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा पत्रकारों की सुरक्षा, मध्यम एवं लघु समाचार पत्रों की समस्याएं, डिजिटल मीडिया की जवाबदेही सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर BSPS की सभी राज्य इकाई कार्य करती रहेगीं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने देश भर के पत्रकारों को बधाई देते हुए आगामी सम्मेलन में सभी से मुलाकात की बात कही।
Jd News Vision