Jdnews Vision….
लखनऊ: : उत्तर प्रदेश के लौह पुरुष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्ता के 125वें जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेवी संस्था कल्याणं करोति द्वारा विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जानकीपुरम में वृद्ध मित्र संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वृद्ध एवं असक्त जनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। मनीष कपूर एवं संजय मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 10 व्हीलचेयर, 14 वॉकर, 7 कमोड चेयर, 60 डायपर पैकेट तथा 11 बैक बेल्ट प्रदान किए गए। इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा, स्थानीय सभासद सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

इसी क्रम में श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, अयोध्या द्वारा 7 से 21 जुलाई तक “चंद्रभानु गुप्ता स्मृति पखवाड़ा” के अंतर्गत इंडियन ऑयल के सहयोग से सचल नेत्र परीक्षण वाहन द्वारा “हर बच्चा देखे उज्ज्वल भविष्य” अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक लगभग 1000 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया जा चुका है।
साथ ही 14 से 28 जुलाई तक “ज्योति महायज्ञ” के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 101 ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं “एक वृक्ष चंद्रभानु के नाम” अभियान के तहत 13-14 जुलाई को वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। संस्था ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए वृक्षों का संरक्षण एवं पालन-पोषण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
महामंत्री राष्ट्रगौरव शर्मा ने मोतीमहल स्थित मुख्यालय में गुप्ता जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।
Jd News Vision