Breaking News

एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मिला नया आयाम, संयुक्त निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा ऋषिकांत मिश्रा ने किया वृक्षारोपण

Jdnews Vision

गोंडा हरीश गुप्ता

गोंडा : : पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से संचालित “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत संयुक्त निदेशक देवीपाटन मंडल कार्यालय, गोंडा परिसर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवीपाटन मंडल, गोंडा के संयुक्त निदेशक ऋषिकांत मिश्रा ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर संयुक्त निदेशक देवीपाटन मंडल ऋषिकांत मिश्रा ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते,

बल्कि मानव जीवन के लिए प्राणवायु, स्वच्छ पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भावनात्मक जुड़ाव के साथ पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त माध्यम है। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण और पौधों का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षार्थियों ने पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा जैव विविधता के संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रविंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक, सतीश कुमार, सरिता श्रीवास्तव, श्याम सुंदर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अभियान कोजन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता और हरित भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।

About admin

Check Also

दलालों द्वारा होते बैनामे निष्पादित बिक़य धन राशि मिलती नहीं

जेडी न्यूज़ विज़न… मुन्नू लाल तिवारी…. मोहन लाल गंज लखनऊ तहसील में होते बैनामे निष्पादित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *