Breaking News

धारदार चाकू लहराकर आमजन में भय का माहौल बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार….

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छ.ग.) : : धारदार चाकू लहराकर आमजन में भय का माहौल बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार….

 

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आमजन में भय एवं आतंक का माहौल बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया है।

 

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में गुण्डा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

 

दिनांक 14.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रिवर व्यू के पास धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा आरोपी को पकड़ लिया गया।

 

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 429/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी =दीपमणी कौशिक पिता – उत्तम कौशिक उम्र – 27 वर्ष

निवासी – तेलीपारा, लोधी गली, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जप्त मशरूका* 01 नग धारदार चाकू

बिलासपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

About admin

Check Also

सीएम योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार हाउस अरेस्ट, आवास पर पुलिस का पहरा…

Jdnews Vision…. खेतागढ़ : : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *