Breaking News

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर ‘डेक्कन चाय’ प्रीमियम आउटलेट का शुभारंभ….

Jdnews vision….

(राघवेन्द्र मिश्रा )

….मैनेजिंग एडिटर…..

विशाखापत्तनम, 15 जुलाई : : दक्षिण तट रेलवे के विशाखापत्तनम मंडल में यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित बोहरा ने बुधवार को विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन के बस बे क्षेत्र के पास ‘डेक्कन चाय’ प्रीमियम टी-एंड-कॉफी आउटलेट का उद्घाटन किया।

यह आउटलेट एम/एस कार्तिक फूड वर्ल्ड को पांच वर्ष के लिए आवंटित किया गया है। यहां यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण चाय, कॉफी और त्वरित नाश्ते की सुविधा मिलेगी। डीआरएम ललित बोहरा ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ और बेहतर खाद्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ इस पहल से रेलवे की नॉन-फेयर रेवेन्यू (NFR) में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. पवन कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक वी. रवि वर्मा तथा कार्तिक फूड वर्ल्ड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आउटलेट को यात्रियों के लिए तत्काल प्रभाव से खोल दिया गया है..

About admin

Check Also

लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में…

Jdnews Vision….   **लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *