Breaking News

उत्तराखंड को मिली नई रेल सौगात: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी….

Jd news Vision….

(राघवेंद्र मिश्रा )

….प्रबंध संपादक….

नई दिल्ली/देहरादून: :  उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ी सौगात देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन है, जो कुमाऊँ और गढ़वाल क्षेत्रों को सीधे रेल मार्ग से जोड़ेगी। इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा तथा दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा।

रेल मंत्री ने कहा कि हरिद्वार और देहरादून रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जबकि स्टेशन परिसरों में अनावश्यक भीड़भाड़ बढ़ने नहीं दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश रेलवे स्टेशन को एक फीडर स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे उत्तराखंड में रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को अधिक सुगम रेल सेवाएं उपलब्ध होंगी।

श्री वैष्णव ने कहा कि ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह परियोजना पूरी होने के बाद उत्तराखंड के सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और पर्यटन विकास की नई धुरी बनेगी। साथ ही चारधाम यात्रा सहित पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार तथा व्यापार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

रेल मंत्रालय का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार होगा और राज्य के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

 

About admin

Check Also

करंट दिया, छाती पर डंडे मारे, लड़कियों के कपड़े तक फाड़े’…

Jdnews Vision…. …अखिलेश की पत्नी डिंपल ने दिल्ली पुलिस की खोली पोल…  नई दिल्ली : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *