Jdnews Vision….
…अखिलेश की पत्नी डिंपल ने दिल्ली पुलिस की खोली पोल…
नई दिल्ली : : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में हुए ‘संसद चलो’ मार्च के बाद सियासत और तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं
उन्होंने दावा किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया गया। कुछ छात्रों को करंट दिया गया, कई के सीने पर डंडे मारे गए और छात्राओं के कपड़े तक फट गए।
डिंपल यादव ने इसे लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ बताया और कहा कि विपक्ष इस पूरे मामले को संसद में मजबूती से उठाएगा। वहीं दिल्ली पुलिस ने दूसरी ओर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव होने और जवानों के घायल होने की बात कही है।
डिंपल यादव ने पुलिस कार्रवाई पर क्या कहा?…
संसद पहुंचने से पहले मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि 20 जुलाई का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले दिन के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जिसकी उम्मीद किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में नहीं की जा सकती।
डिंपल यादव ने कहा,….
“स्टूडेंट्स को पीटा गया है। आज का दिन डेमोक्रेसी और हमारे इतिहास के लिए एक काले दिन के तौर पर याद किया जाएगा। आप कुछ पुलिसवालों की आंखों में शर्म भी देख सकते थे। फिर भी ड्यूटी के दौरान, उन्होंने अपने नेम बैज उतार दिए और आगे बढ़ गए। कुछ पुलिसवाले गुंडों जैसा बर्ताव कर रहे थे। कुछ लोग कोऑपरेटिव थे, तो कुछ यूनिफॉर्म पहनकर आए और स्टूडेंट्स को पीटा, यहां तक कि उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक भी दिए। नियम के उलट कि सिर्फ पैरों पर ही जोर देना चाहिए, उन्होंने स्टूडेंट्स की छाती पर मारा। आज उन्होंने भारत मां के दिल पर सीधा वार किया है। यहां तक लड़कियों के कपड़े तक फाड़े गए हैं।”
Jd News Vision