आसमानी बिजली गिरने से सिद्धपीठ बाबा बम्बनाथ मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त…

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…..

कौड़ीराम : : क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार औरमवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे सिद्धपीठ बाबा बम्बनाथ मंदिर, पाण्डेपार पर आसमानी बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने से गुंबद में दरार पड़ गई, जबकि मंदिर के कुछ हिस्से भी टूट गए। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने मंदिर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गुंबद देखा तो घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गिरने के समय इतनी तेज आवाज हुई कि ऐसा लगा मानो आसमान से कोई बड़ा बम गिर गया हो। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि तेज धमाके के बाद कुछ देर तक उन्हें चक्कर जैसा महसूस होता रहा और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

क्षेत्र में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पहले ही जनजीवन प्रभावित है। ऐसे में इस घटना से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंदिर की क्षति का आकलन कराकर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *