Jdnews Vision….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
दिल्ली जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव एवं किसान नेता चौधरी युद्धवीर सिंह ने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा—
शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए स्वीकार्य नहीं है। भारतीय किसान यूनियन इस अन्याय के खिलाफ छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है।”
उन्होंने कहा कि किसान और नौजवान देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। जब शिक्षा, रोजगार, अधिकार और भविष्य से जुड़े मुद्दों की अनदेखी होती है, तब समाज के सभी वर्गों का एकजुट होकर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आवाज़ उठाना आवश्यक हो जाता है।
अब किसान और छात्र मिलकर अन्याय, बेरोज़गारी, शिक्षा और जनहित के हर मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन हर संघर्ष में छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
Jd News Vision