Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता….
डीआईजी एस. चनप्पा व एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने संभाला मोर्चा, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा
गोरखपुर : : जनपद में शांति, कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चनप्पा जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कोस्तुभ द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील इलाकों में सघन पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत को परखा।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों एवं आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि गश्त के दौरान पुलिस कर्मी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, अनुशासन एवं कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। साथ ही, त्योहारों एवं विशेष अवसरों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Jd News Vision