विशाखा हिंदी वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक आम बैठक 26 जुलाई को…

Jdnews Vision…..

(राघवेंद्र मिश्रा, प्रबंध संपादक)

विशाखापत्तनम: :  विशाखा हिंदी वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक आम बैठक रविवार, 26 जुलाई 2026 को सायं 4:00 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य श्री भूपेंद्र कुमार सिंह के निवास, भूपेश नगर, अल्लीपुरम, विशाखापत्तनम में संपन्न होगी।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे समय की महत्ता को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय पर बैठक स्थल पर पहुँचें तथा अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक योजनाओं तथा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए सदस्यों के सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे।

एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से सहभागिता कर संगठन की गतिविधियों को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करें।

विशाखा हिंदी वेलफेयर एसोसिएशन

विशाखापत्तनम|

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *