Breaking News

राजकीय आईटीआई गोंडा में सिद्ध पोर्टल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…

जेडी न्यूज़ विज़न….

गोंडा हरीश गुप्त

गोंडा: :  भारत सरकार द्वारा संचालित आईटीआई के “सिद्ध पोर्टल” पर अनुदेशकों का विवरण अपलोड करने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त निदेशक देवीपाटन मंडल एवं नोडल प्रधानाचार्य राम सिंह के निर्देशन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोंडा में किया गया। कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न निजी आईटीआई के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ मनोज सिंह द्वारा प्रतिभागियों को सिद्ध पोर्टल पर अनुदेशकों का विवरण भरने, दस्तावेज अपलोड करने एवं ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही पोर्टल संचालन में आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में फोरमैन सतीश कुमार फोरमैन विजय कुमार कनिष्ठ लिपिक प्रविंद्र कुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधक हरीश गुप्ता, आरबी टीम आईटीआई के विनय कुमार त्रिपाठी, हरिराम आईटीआई तिकोना के प्रबंधक बीएन सिंह, मॉडर्न आईटीआई के योगेंद्र सैनी, लोक सेवा संस्थान बलरामपुर के गुलाब सिंह, दीनदयाल आईटीआई के हनुमंत लाल पांडे, अजय कुमार, हरिराम आईटीआई के जितेंद्र कुमार, नितेश एवं साधना आईटीआई के गौरव श्रीवास्तव अतुल कुमार सहित मंडल के कई निजी आईटीआई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *