Breaking News

जनोदय न्यूज़ विजन के कार्यकारी संपादक से साइबर ठगी का प्रयास, सतर्कता से बची ठगी…

Jdnews Vision….

(जेडी न्यूज़ विज़न )

गाजियाबाद : : फेसबुक पर फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर अपराधियों ने इस बार जनोदय न्यूज़ विजन के कार्यकारी संपादक श्रवण कुमार को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि उनकी सतर्कता के चलते साइबर ठग अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।

जानकारी के अनुसार, साइबर ठग पहले फेसबुक पर किसी अधिकारी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इसके बाद वे स्वयं को संबंधित अधिकारी का परिचित बताकर उनका व्हाट्सएप नंबर प्राप्त करते हैं। व्हाट्सएप पर संपर्क करने के बाद आरोपी खुद को “संतोष कुमार, सीआरपीएफ अधिकारी” बताता है और कम कीमत पर फर्नीचर बेचने का लालच देता है। वह फर्नीचर की तस्वीरें भेजकर भरोसा जीतने की कोशिश करता है और एडवांस भुगतान कराने का प्रयास करता है।

कार्यकारी संपादक श्रवण कुमार ने बताया कि उनके पास भी इसी तरह का कॉल आया था। बातचीत और पूरी प्रक्रिया पर संदेह होने पर उन्होंने सतर्कता बरती, जिससे समय रहते उन्हें पूरे फर्जीवाड़े का पता चल गया और वे साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को “संतोष कुमार, सीआरपीएफ अधिकारी” बताकर फर्नीचर बेचने या एडवांस भुगतान करने के लिए कहे, तो उसकी बातों पर बिल्कुल विश्वास न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

About admin

Check Also

सीएम योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार हाउस अरेस्ट, आवास पर पुलिस का पहरा…

Jdnews Vision…. खेतागढ़ : : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *