Jdnews Vision….
सुरेंद्र कुमार वर्मा….
लखनऊ : : जनपद के थाना गोसाईंगंज का आज पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों, वाहनों, मालखाना, साफ-सफाई, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए—
थाना परिसर में खड़े समस्त वाहनों का विधिवत चिन्हीकरण कर प्रत्येक वाहन की पृथक फाइल तैयार करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना परिसर में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों एवं अन्य निष्प्रयोज्य सामग्री का नियमानुसार निस्तारण कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
थाना परिसर की साफ-सफाई एवं समुचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया।
थाना परिसर के सौन्दर्यीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए वृक्षारोपण एवं हरित क्षेत्र विकसित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना परिसर में पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए व्यायाम हेतु समुचित व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना परिसर में क्षतिग्रस्त/जर्जर भवन के चिन्हीकरण एवं नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
थाना परिसर में जल निकासी की समस्या के निराकरण हेतु संबंधित नगर निकाय से समन्वय स्थापित कर नालियों एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया।
मेस की साफ-सफाई, स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखते हुए नियमित रूप से निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना गोसाईंगंज के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी गश्त एवं सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
सीमावर्ती थानों एवं जनपदों के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना क्षेत्र में निवासरत एवं सक्रिय अपराधियों का सत्यापन कर उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया।
विशेष रूप से चिन्हित अपराधियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों एवं आवागमन की जानकारी संकलित करने तथा आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु गठित टीमों द्वारा प्रभावी प्रयास करते हुए उनकी सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने तथा प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाने पर लंबित समस्त विवेचनाओं की नियमित समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु विवेचकों को निर्देशित किया गया।
लंबित विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित विवेचक की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
लंबित प्रकरणों में साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु आदेशित किया गया।
थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की नियमित जांच तथा आवश्यकतानुसार नए कैमरे स्थापित कराने हेतु निर्देशित किया गया।
अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के संबंध में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नियमित एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, हेल्पलाइन एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में जागरूक करने हेतु नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
. शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न हो तथा शिकायतकर्ता की समस्या का विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित किया जाए, इस संबंध में विशेष निर्देश दिए गए।
थाना परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं अभिलेखों के समुचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।
थाने में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
. थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु नियमित गश्त एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समस्त प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त समस्त बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान श्रीमान पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण तथा जनशिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। समस्त अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ सुनिश्चित करें।
Jd News Vision