Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार…

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

लखनऊ : : पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की दक्षिणी जोन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों ने कथित रूप से साझा आपराधिक मंशा के तहत पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसे विभिन्न स्थानों पर रखा।

पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई 2026 को शिकायत मिलने के बाद थाना मोहनलालगंज में मुकदमा संख्या 273/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 26 जुलाई 2026 को किसान पथ के पास पूरनपुर गांव से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी ने सह-अभियुक्तों के सहयोग से पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। वहीं अन्य आरोपियों पर पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाने, विभिन्न स्थानों पर रखने तथा अपराध में सहयोग करने के आरोप हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।गिरफ्तार आरोपी:द्वारिका रैदास विनोद रावत दुर्गेश रावत खुशबू राबिया

पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

About admin

Check Also

एडिशनल कमीशनर , जी.एस.टी विभाग को व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Jdnews Vision…. जी.एस.टी. में व्यापारियों व उद्योगों की कठिनाईयों के सम्बन्ध में मांग पत्र… आगरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *