Breaking News

लड़ाई-झगड़ा कर शांति एवं कानून व्यवस्था में विघ्न डालने वाले 08 आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध

Jdnews Vision

बिलासपुर  : : लड़ाई-झगड़ा कर शांति एवं कानून व्यवस्था में विघ्न डालने वाले 08 आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध।*

 

*आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू एवं 01 नग तलवार जप्त।या…*

**आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक *कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया

*मामले का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 26.07.2026 को नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास रात्रि लगभग 08:00 बजे शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की घटना हुई, जिससे क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हुई। घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों प्रकरणों में गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं घेराबंदी कर सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू एवं 01 नग तलवार जप्त की गई।

पुलिस की घेराबंदी से बचने के प्रयास में आरोपी भागते हुए गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

About admin

Check Also

सरकार कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध – मयंकेश्वर शरण सिंह….

Jdnews Vision…. कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने पर जोर… लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *