Breaking News

सीएम योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार हाउस अरेस्ट, आवास पर पुलिस का पहरा…

Jdnews Vision….

खेतागढ़ : : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के उद्देश्य से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार को शनिवार को उनके आवास पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में सामने आए पेपर लीक प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। इसे देखते हुए पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए रामनाथ सिकरवार के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया, जिससे वह घर से बाहर नहीं निकल सके।

इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है।

About admin

Check Also

एडिशनल कमीशनर , जी.एस.टी विभाग को व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Jdnews Vision…. जी.एस.टी. में व्यापारियों व उद्योगों की कठिनाईयों के सम्बन्ध में मांग पत्र… आगरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *