Breaking News

पुराने बस स्टैंड में मोबाइल की झपटमारी करने वाले 1 आरोपी सहित 2 अपचारी बालक गिरफ्तार 

Jdnews Vision….

पुराना बस स्टैंड में मोबाइल की झपटमारी करने वाले 1 आरोपी सहित 2 अपचारी बालक गिरफ्तार

रात में पैदल मोबाईल पर बात करते टहलते हुये घर जा रहे राहगीर को अज्ञात लूटेरो ने बनाया था शिकार।

ACCU एवं थाना तारबाहर की संयुक्त कार्यवाही

 

*घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी व लूट का मोबाईल फोन किया गया बरामद।

 

*नाम गिरफ्तार आरोपी:-* अविनाश कामले उर्फ जादू पिता निलेश कामले उम्र 19 वर्ष निवासी एन. भूकम्प अटल आवास पारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर एवं 02 अन्य विधि से संघर्षरत किशोर।

*बरामद संपत्ति:-* 01 नग वन प्लस का मोबाईल फोन किमती करीब 25 हजार रू एवं 01 सफेट एक्टिवा।

 

*विवरण:-*

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनाॅक 13.07.2026 के रात्रि 10.30 बजे करीब प्रार्थी किशोर कुमार सिंह निवासी लिंगियाडीह बिलासपुर का जिला अस्पताल के सामने मेन रोड से टहलते हुये मोबाईल पर बात करते हुये घर जा रहा था इसी समय सफेद एक्टिवा सवार अज्ञात लडके पीछे से आकर इसके हाथ में रखा मोबाईल फोन लुटकर भाग गये रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध धारा 304, 3(5) बी.एन.एस. अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध दर्ज किया गया है।

ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना तारबाहर की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे महत्वपूर्ण स्थानो पर लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया अज्ञात संदिग्धो द्वारा अपने एक्टिवा के नम्बर प्लेट को छुपाकर पहचान छुपाकर लूट की घटना घटित की गई संदिग्धो की पहचान कर हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई, संदिग्धो को हिरासत में लेकर पुछताछ व जानकारी हासिल की गई लूट का मशरूका मोबाइल को बरामद कर दिनाॅक 27.07.2026 को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्रकरण में 1आरोपी फरार है जिसकी शीघ्र ही गिरफ़्तारी की जाएगी।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र अनन्त थाना प्रभारी तारबाहर एवं स्टाॅफ निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रभारी ए.सी.सी.यू. प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह आरक्षक मुकेश शर्मा, महेत्तर कश्यप, योगेश साहू का सराहनीय योगदान रहा।

About admin

Check Also

छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव*

Jdnews Vision…? *’अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खुद को अपडेट रखें कोच व खेल अधिकारी’* *उप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *