Jdnews Vision…
सुरेन्द्र कुमार वर्मा
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की खुली चुनौती बोले बुलडोजर चला तो होगा ट्रैक्टर से सीधा युद्ध, एक बूंद तेल नहीं मिलेगा!

रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर मंडरा रहे बुलडोजर के संकट के बीच किसान नेता राकेश टिकैत का एक तीखा और आक्रामक बयान सामने आया है, जिसने सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। टिकैत ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई हुई, तो ट्रैक्टर और बुलडोजर के बीच आर-पार का युद्ध’ होगा
0
सरकार को खुली चुनौती देते हुए टिकैत ने साफ कर दिया कि यूनिवर्सिटी को गिराए जाने की स्थिति में किसान चुप नहीं बैठेंगे।
किसान नेता ने यह भी ऐलान किया कि यदि यूनिवर्सिटी तोड़ने की कोशिश हुई, तो बाहर से एक लीटर तेल भी नहीं दिया जाएगा।
टिकैत के इस आक्रामक तेवर के बाद रामपुर से लेकर लखनऊ तक की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां प्रशासन अपनी कार्रवाई की तैयारियों में जुटा है, वहीं किसान नेताओं की इस चेतावनी ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।
Jd News Vision