Breaking News

दर्दनाक सड़क हादसा: तुलसीपुर में बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा, मौके पर ही मौत; मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल….

Jdnews vision….

​तुलसीपुर (बलरामपुर): : स्टेशन रोड पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे एक होनहार छात्र को बेकाबू भारी ट्रक ने काल का गाल बना दिया। घटना इतनी वीभत्स थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल पर साथ बैठी मासूम बच्चीV गंभीर रूप से घायल हो गई।

​✓✓ मातमी सन्नाटे में बदली स्कूल की छुट्टी

​जानकारी के अनुसार, वसंत लाल इंटर कॉलेज की छुट्टी होने के बाद छात्र अपनी साइकिल से घर की ओर निकला था। जैसे ही वह स्टेशन रोड पर पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मारते हुए उसे बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में छात्र का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

 

​✓✓ प्रधानाचार्य का बयान: ‘कक्षा 10 का होनहार छात्र था अरुण’

​घटना की पुष्टि करते हुए वसंत लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार पांडे जी ने दुख व्यक्त करते हुए बताया:

​”मृतक की पहचान अरुण (पुत्र श्री बजरंगी), निवासी ग्राम रमवापुर के रूप में हुई है, जो हमारे विद्यालय में कक्षा 10 (D) का छात्र था। स्कूल की छुट्टी के बाद वह रोज की तरह घर जा रहा था। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई।”

​✓✓आक्रोशित लोगों की मांग: ‘स्कूल टाइम पर बंद हो भारी वाहनों की एंट्री!’

​घटना के बाद स्थानीय निवासियों और अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया है। लोगों ने जिला व पुलिस प्रशासन से कड़े शब्दों में मांग की है कि:

​हाइवे रोड पर तीन से चार बड़े विद्यालय संचालित हैं, जहां हजारों नौनिहालों की आवाजाही रहती है।

​स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भारी-भरकम ट्रकों की नो-एंट्री (Entry) लागू की जाए।

​लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी मां की गोद सूनी न हो।

About admin

Check Also

गुरु पर्व के पावन अवसर पर देवीपाटन पीठाधीश्वर को डमरू सहित त्रिशूल भेंट,जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद….   

Jdnews Vision… बलरामपुर। गुरु पर्व के पावन अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर के अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *