Jdnews Vision….
राघवेंद्र मिश्रा….
मैनेजिंग एडिटर…..
विशाखापत्तन : : रोटरी मीन्स बिजनेस (RMB) की साप्ताहिक बैठक शनिवार को सूर्याबाग स्थित होटल की (Hotel Key) में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने की। इस अवसर पर सचिव ललित जैन, कोषाध्यक्ष कोडाली नानी, संयुक्त सचिव श्रीरंगा, मेंटर नटवर लाल सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय और अनुभव साझा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ **** ने कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है।” उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इसबगोल का नियमित एवं संतुलित सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने, कब्ज से राहत दिलाने तथा शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। उन्होंने सुबह पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा पूरे दिन शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने बताया कि ब्राउन वॉटर (जीरा, धनिया या अन्य प्राकृतिक तत्वों से तैयार स्वास्थ्यवर्धक पेय) का सीमित मात्रा में सेवन पाचन और मेटाबॉलिज्म के लिए लाभकारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत ही व्यक्ति को सफलता और समृद्धि की ओर ले जाती है।
बायोमेडिकल इंजीनियर एवं मेडिकल उपकरण वितरक नायडू बाबू ने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पतालों, क्लीनिकों और डायग्नोस्टिक सेंटरों में प्रयोग होने वाले उपकरण मरीजों की सटीक जांच, उपचार और जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मेडिकल उपकरणों के चयन, गुणवत्ता और तकनीकी सहायता के बारे में भी जानकारी साझा की।
सदस्य रमना ने बैंकिंग सेवाओं पर जानकारी देते हुए पर्सनल लोन, होम लोन तथा विभिन्न ऋण योजनाओं की पात्रता, ब्याज दरों और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए।
ज्वेलरी व्यवसायी श्रीरंगा ने सोना और चांदी खरीदते समय हॉलमार्क, शुद्धता, बाजार मूल्य तथा निवेश के सुरक्षित विकल्पों पर प्रकाश डाला।
क्लब के सचिव ललित जैन ने इलेक्ट्रिकल उपकरणों के व्यवसाय, ऊर्जा दक्ष (Energy Efficient) उत्पादों तथा आधुनिक घरेलू उपकरणों की बढ़ती मांग और ग्राहकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।
सदस्य प्रवीण ने जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर लिया गया बीमा परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है तथा आकस्मिक परिस्थितियों में वित्तीय संकट से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
बैठक के अंत में अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि RMB का उद्देश्य केवल व्यवसाय बढ़ाना नहीं, बल्कि सदस्यों के बीच ज्ञान, अनुभव और व्यावसायिक सहयोग का मजबूत मंच तैयार करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से नियमित रूप से बैठकों में भाग लेकर अपने अनुभव साझा करने का आग्रह किया।
Jd News Vision