Breaking News

वैभव वर्मा हत्याकांड के विरोध में सर्राफा व्यवसायियों ने निकाला कैंडल मार्च…

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…..

गोरखपुर /कौड़ीराम : : खजनी क्षेत्र के सर्राफा व्यवसायी के 10 वर्षीय पुत्र वैभव वर्मा की निर्मम हत्या के विरोध में रविवार को कौड़ीराम कस्बे के सर्राफा व्यवसायियों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोषियों को शीघ्र कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

कैंडल मार्च डाक बंगला से प्रारंभ होकर मुख्य चौराहा, गोला रोड होते हुए पुनः डाक बंगला पहुंचा। वहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत वैभव वर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान व्यापारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

कैंडल मार्च में सर्राफा समिति के अध्यक्ष रमेश वर्मा, संजय वर्मा (पिंटू), तारकेश्वर वर्मा, गोरखनाथ वर्मा, सुनील वर्मा, सुभाष वर्मा, सुभाष जायसवाल, रामा वर्मा, रतन वर्मा, कोषाध्यक्ष चंदन वर्मा, उमेश वर्मा, राजेश वर्मा, विकास वर्मा, वीरेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक संपन्न…

Jdnews Vision…. अरुण कुमार राव…. शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा का आगाज… आगामी 13 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *