Jdnews Vision….
मुंबई/नई दिल्ली: : भारत के लिए यह अत्यंत गौरव और ऐतिहासिक उपलब्धि का अवसर है। मुंबई के रोटरी क्लब ऑफ बोरीवली के वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. भरत पंड्या का चयन वर्ष 2028-29 के लिए रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष (Rotary International President) के रूप में किया गया है।
डॉ. भरत पंड्या के चयन से देशभर के रोटेरियनों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। उनके नेतृत्व, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भारत के लिए सम्मान की बात मानी जा रही है।
रोटरी परिवार के सदस्यों ने डॉ. भरत पंड्या को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में रोटरी इंटरनेशनल सेवा, मानवता और वैश्विक सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगा।
भारत के लिए यह उपलब्धि न केवल रोटरी जगत बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
— राघवेन्द्र मिश्रा—-
….मैनेजिंग एडिटर…
Jd News Vision