Breaking News

अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

जेडी न्यूज विजन….

तिलहर/शाहजहांपुर : : क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच सोमवार देर रात प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी प्रशासन द्वारा अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया था। इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध मिट्टी और बालू खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। ग्रामीणों का आरोप था कि रात के अंधेरे में खनन का कार्य जारी है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय एवं क्षेत्राधिकारी इशिका सिंह ने संयुक्त अभियान चलाते हुए नेशनल हाईवे स्थित सरयू पुलिया के निकट मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। प्रशासनिक टीम को देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जांच के दौरान चालक से खनन संबंधी अनुमति पत्र एवं अन्य वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद एसडीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई है, ताकि संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई है। मामले की रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसके विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About admin

Check Also

यूपीआरटीओयू में प्रवेश प्रारंभ….

Jdnews Vision… संतोष कुमार गुप्ता… गोरखपुर : : कौड़ीराम: :  उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *