Jdnews Vision….
बस दो ही मंज़िलें होती हैं
इंसान के किरदार की…
या तो वो दिल में उतर जाता है
या फिर दिल से उतर जाता है….
अच्छी सूरत नहीं अच्छी सीरत हो..किरदार ऐसा शानदार हो
जिधर से गुज़रे वो हर नज़र उसी पर रुक जाये…
स्वाभाव आचार विचार और आचरण…
यही हैँ उत्तम किरदार के मुख्य लक्षण…
ऐसा इंसान सबके दिल में..
बना लेता है जगह…
कोई उसको न चाहे ऐसी
कोई नहीं होती वजह….
यही मंज़िल ले जाती है.
कामयाबी की ओर…
और फिर उसके नाम का
डंका बजता है चारो ओर….
ऐसा ही किरदार दिल में उतर जाता है…
लेकिन ऐसा कोई हो जो…
हर बात पर उलझें…
व्यवहार ऐसा हो मिलना तो दूर…
बात करने का भी न करे मन..
ऐसे के साथ ज़िन्दगी हो जाती है दूभर…
ऐसा ही किरदार दिल से उतर जाता है…
फिर उसका उसका ख्याल भी शायद ही कभी आता है…..
.आर डी बाजपेई
संपादक
जनोदय न्यूज़ विज़न
हिंदी दैनिक
लखनऊ
Jd News Vision