Breaking News

श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में नवांगतुक छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम….

Jdnews Vision….

लखनऊ : : राजधानी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में नव प्रवेशित एवं नवांगतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए सोमवार, 24 अगस्त को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) अमर पाल सिंह, कुलपति, डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं आशुतोष शुक्ला, राज्य संपादक, दैनिक जागरण ने विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ. विवेक मिश्रा, डीन, श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, लखनऊ सहित संस्थान के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य एवं विशेष अतिथि ने नवांगतुक छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें शिक्षा, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों का भरपूर लाभ उठाते हुए निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान डीन एकेडमिक डॉ. अरुण कुमार शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक सेमेस्टर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

……….

About admin

Check Also

वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सिंह राज के निधन से शोक की लहर

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता… गजपुर बाजार : गगहा क्षेत्र के हटवा निवासी वरिष्ठ पत्रकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *