ल
Jdnews Vision….
लखनऊः नेपाल में बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की मदद के लिए योगी सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए बचाव दल के साथ-साथ राहत सामग्री भी भेजी है. योगी सरकार ने SDRF की 1 प्लाटून के 32 जवान राहत-बचाव कार्य में नेपाल में जुटे हुए हैं.
वहीं PAC की 26वीं बटालियन के 22 जवान भी नेपाल भेजे गए हैं. इसके अलावा राहत-बचाव के लिए 4 रबर बोट दिए गए हैं. वहीं अतिरिक्त SDRF प्लाटून के साथ एल्युमिनियम बोट भी नेपाल भेजी जा रही है. नेपाल के सिंधुरिया में राहत-बचाव अभियान की तैयारी की जा रही है. वहीं सरकार ने नेपाल में फंसे यूपी के लोगों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.
यूपी के 12 लोग नेपाल में फंसे, 1 को सुरक्षित वापस लाया गया
बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की सहायता के लिए राहत आयुक्त कार्यालय ने सूचना जारी करते हुए बताया कि लखनऊ स्थित राहत आयुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम से नेपाल सीमावर्ती जिलों पर नजर रखी जा रही है. नेपाल की बाढ़ और त्रासदी को लेकर यूपी सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. इस बीच यह भी पता चला है कि यूपी के 11 लोग नेपाल त्रासदी में फंसे हुए हैं, जिनमें से 1 लोग को सुरक्षिति वापस लाया गया है. कंट्रोल रूम से राहत आयुक्त हरिकेश यशोद ने बताया कि नेपाल में आई त्रासदी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर है. लखनऊ स्थित आपदा कंट्रोल रूम से संभावित प्रभावित जिलों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.
सीएम योगी कंट्रोल रूम से हालात पर रखे हुए हैं नजर….
राहत आयुक्त हरिकेश यशोद के मुताबिक, फिलहाल कुशीनगर और महराजगंज नेपाल त्रासदी के प्रभाव से सुरक्षित हैं. यूपी के 12 लोगों के नेपाल में फंसे होने की जानकारी मिली है, जिनमें से एक व्यक्ति को ट्रेस कर सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कंट्रोल रूम से हालात पर नजर रखे हुए हैं. अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर जरूरतमंदों तक तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं.
Jd News Vision