Breaking News

भाजपा सरकार का 18 चेहरों को बड़ा तोहफा, इन अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को दिया कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा

Jdnews Vision…..

रायपुर : (छत्तीसगढ़): :  भाजपा ने गुरुवार को बड़ी नियुक्तियां करते हुए विभिन्न निगमों, बोर्डों और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के लिए बड़ा ऐलान किया है। संगठन द्वारा जारी सूची के मुताबिक, 18 पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा दिया है।

इनमें तीन को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।

सरकार के इस आदेश के बाद संबंधित पदाधिकारियों को मंत्री दर्जे के प्रोटोकॉल के अनुसार सम्मान मिलेगा। हालांकि यह दर्जा सिर्फ शिष्टाचार के लिए हैं। इससे प्रोटोकॉल या अधिकार नहीं बदलेंगे।

3 नेताओं को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा…

कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वालों में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू शामिल हैं। इसके अलावा 15 अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है, जिनमें कई आयोगों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल हैं।

देखें सूची 

P. के..(पुष्पेंद्र सिंह) 

GF….

About admin

Check Also

ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले एक आरोपी तथा दो अपचारी बालक गिरफ्तारeehuc 

Jdnews Vision…. बिलासपुर(छ0ग0) : :  14.09.थाना-सीपत: ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *