Breaking News

समाजसेवी दिनेश त्रिपाठी के निधन पर ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, विधायक व भाजपा नेताओं ने जताया शोक….

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम : : वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश कुमार त्रिपाठी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार कमलेश पासवान, विधायक डॉ. विमलेश पासवान, जिला सहकारी फेडरेशन लि. गोरखपुर के पूर्व सभापति गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मारकंडेय राय, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र ध्वज सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, अखिलेश रध्वज सिंह, राजेश प्रताप पाल आदि ने दिनेश कुमार त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

शोक व्यक्त करते हुए नेताओं ने कहा कि दिनेश कुमार त्रिपाठी सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहने वाले मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

About admin

Check Also

दीपावली की रात ससुर ने सिलबट्टे से सिर कुचल कर दिया दामाद की हत्या, 12 साल के बेटे ने खोला राज…

Jdnews Vision… कानपुर नगर : : दीपावली की रात जिस घर में खुशियां होनी चाहिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *