Breaking News

किसान मजदूर संगठन द्वारा संचालित धरना आज ग्यारहवें दिन भी जारी रहा

Jdnews Vision….

[सुरेन्द्र कुमार वर्मा ]

लखनऊ : : मोहनलाल गंज किसान मजदूर संगठन द्वारा संचालित धरना कुबहरा सामुदायिक मिलन केंद्र पर आज ग्यारहवें दिन भी जारी रहा किंतु वनविभाग के अधिकारी अपनी मस्ती में मग्न है किसान धरने पर धूप बरसात और उमसभरी रातों में मंच्छरो के आतंक से परेशानियों को झेलते हुए अपनी कच्ची सड़क पर डामरीकरण कराने को डटे हुए हैं किन्तु वनविभाग अनापत्ति प्रमाणपत्र आज तक जारी नहीं कर सका किसान अब 01/09/2026 को वन विभाग कार्यालय मोहनलाल गंज का घेराव करेंगे इसलिए किसान अपने रिश्तेदारों और क्षेत्रीय गांवों में जाकर वन अधिकारी कार्यालय मोहनलालगंज का घेराव करने के लिए जागरूक करते हुए पहुंचने का आग्रह कर रहे हैं इसी क्रम में लोकजनशक्ति के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार उर्फ़ रिंकू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कुबहरा सामुदायिक मिलन केंद्र पर धरना दे रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों के साथ किसान एकता का परिचय देते हुए मंच साझा करते हुए कुबहरा से कमलापुर विचिलखा माइनर तक कच्चे मार्ग निर्माण के आंदोलन में पूर्ण सहयोग करने की बात कहीं धरने पर उपस्थित किसानों का पूरे जोश के साथ हौसला अफजाई किया धरने पर उपस्थित मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह ने जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार और उनके साथ आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का गर्म जोशी से स्वागत किया और 1-9-2026दिन मंगलवार को वनविभाग कार्यालय मोहनलालगंज के घेराव में सहयोग करने का निवेदन किया जिसपर ब्लाक अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया हम पूरी ताकत से आपको सहयोग करेंगे प्रदेश महासचिव दिनेश यादव ने कहा प्रशासन भ्रम में हैं किसान संगठन कई गुटों में बटा है यह प्रशासन और सरकार की भूल है प्रशासन और सरकार से किसानों के हितों के लिए हम सभी एक मंच पर होंगे जैसा हमारे धरने का समर्थन करके लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने प्रशासन को आईना दिखा दिया और नारा लगाया हम-सब एक है धरने में हरिपाल सिंह मंडल महामंत्री लखनऊ

प्रदेश महासचिव दिनेश यादव

जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार

केशव राम लोधी धरना प्रबंधक रामकुमार प्रधान पति

जिला कोषाध्यक्ष राम प्रसाद फ़ौजी

युवा ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र कुमार

सैकड़ो क्षेत्रीय किसान शामिल हुए

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *