Breaking News

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान के बनेंगे सशक्त भागीदार…

Jdnews Vision….

बिलासपुर  : : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉक्टर खेमराज सोनवानी के मार्गदर्शन में एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘कनेक्ट’ कार्यशाला का आयोजन बिलासपुर में किया गया। कार्यशाला का विषय“एचआईवी/एड्स के प्रति जन जागरूकता में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की भूमिका” रहा। कार्यशाला में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और जनसंचार के क्षेत्र में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा करते हुए एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, नियंत्रण तथा जागरूकता संबंधी गतिविधियों में इंफ्लूएंसर्स की सहभागिता को आवश्यक बताया गया।

विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, इसके फैलने के तरीकों, बचाव के उपायों तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व और ब्रेकफ्री इंडिया और एच आई वी से जुड़े एक्ट के विषय में विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि एचआईवी/एड्स से जुड़ी भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने के लिए सही एवं वैज्ञानिक जानकारी का व्यापक प्रसार आवश्यक है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से युवाओं और आमजन तक प्रभावी संदेश पहुंचाकर संक्रमण के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

 

कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहायक संचालक, युवा मामले,सहायक संचालक आईसी व सहायक संचालक डॉक्यूमेंटेशन पब्लिकेशन द्वारा प्रतिभागियों को एचआईवी नियंत्रण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई व सोशल मीडिया के माध्यम से जनहितकारी संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला में

जिले के नोडल अधिकारी डॉ. रक्षित जोगी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया और एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यशाला में प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यशाला में संभाग के विभिन्न जिलों के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों ने भाग लिया और एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।

About admin

Check Also

बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :  बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *