Jdnews Vision
बिलासपुर (छ.ग.): : ’’ चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को सिरगिटटी पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. की संयुक्त टीम द्वारा किया गिरफ्तार
’’ सिलपहरी शराब दुकान के पास आपसी विवाद मे पेट मे चाकू मारकर की हत्या
’’ 01 आरोपी एवं 01 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर दोनो के कब्जे से चाकू जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.08.2026 के रात करीबन 07ः30 बजे प्रार्थी का छोटा भाई राकेश प्रजापति का दोस्त जितेन्द्र साहू प्रार्थी के घर आकर बताया कि वह राकेश प्रजापति के साथ शराब भठठी हरदीकला गया था जहा पर शराब लेने के दौरान राकेश प्रजापति का दो लडको के साथ धक्का मुक्की होने से विवाद हो गया तथा शराब भठठी के बाहर विवाद करते हुये दो अज्ञात लडको ने वाद विवाद करते हुये चाकू से राकेश प्रजापति पेट के पास मार दिया जिससे मौके पर राकेश प्रजापति की मौत हो गई तथा दोनो लडके वहा से फरार हो गये। प्रकरण मे अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबध मे उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा के द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्ग दर्शन मे थाना सिरगिटटी पुलिस तथा ए.सी.सी.यू. की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा हत्या के आरोपी की हर संभावित पता ठिकानो सीसीटीव्ही फूटेज एवं तकनीकि साक्ष्य के आधार पर मुखबिर लगा कर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला अपचारी बालक द्वारा अपने अन्य साथी राजा मनहर के साथ मिलकर चाकू से पेट मे वार कर हत्या करना स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Jd News Vision