Breaking News

अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर( छत्तीसगढ़ ): : अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार

आरोपी के कब्जे से 6.300 लीटर देसी प्लेन मदिरा कीमती 2800 एवं नगदी ₹200 जप्त  ….

विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में उ. म. नि./ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह के द्वारा जिले में हो रहे अवध शराब बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिया था जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (kotwali) गगन कुमार के द्वारा नशे के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्रवाई करने हेतु अनुभाग के सभी थाना प्रभारी को अधिक से अधिक कार्रवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया है. इसी तारतम में दिनांक 2.6.2026 को बीट। पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम कछार कचरा फैक्ट्री के पास मेन रोड किनारे आरोपी संतोष ऊर्फ बूटी पटेल के पास रखें सफेद रंग के थैला में 35 पाव देसी प्लेन शराब रखकर बिक्री करना पाया गया. आरोपी संतोष उर्फ बूटी पटेल पिता स्वर्गीय समारु पटेल 42 साल ग्राम लोफदी थाना कोनी जिला बिलासपुर के कब्जे से. 35 पाव रोमियो देसी प्लेन शराब कल 6.300 लीटर एवं नगदी ₹200 जुमला कीमती ₹3000 को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34-2 आबकारी एक्ट तहत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर को जेल भेजा गया है

About admin

Check Also

राधा अष्टमी पर विशेष : : …..राधा रानी…..

Jdnews Vision…… राधा रानी   दुल्हन की हंसी की बांसुरी, कृष्ण के दिल में हमेशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *