Breaking News

चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रहार….

Jdnews Vision….

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): : चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रहार….

 

*आरोपी सावन आर्मो सांवरा निवासी वार्ड नंबर 05 अचानकपुर थाना चकरभाठा को किया गया गिरफ्तार*

*आरोपी के कब्जे से कुल 40 नग देशी प्लेन शराब पाव व मो.सा. कुल कीमती 73,200 रुपए किया गया जप्त*

*आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्यवाही*

 

*घटना का विवरण* इस प्रकार हैं कि उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.स.) के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में चकरभाठा पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशे शराब बिक्री/परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 03.09.2026 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि सावन आर्मो सांवरा नामक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने हेतु अधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब स्लेटी काले रंग हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल जिसके आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं लगा हैं ,में सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में परिवहन कर चकरभाठा मार्केट की ओर जा रहा हैं कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान को घेराबंदी नाकाबंदी कर आरोपी सावन आर्मो सांवरा निवासी वार्ड नंबर 05 अचानकपुर थाना चकरभाठा को स्लेटी काले रंग के हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल में लटके सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर रखे 40 नग देशी प्लेन शराब पाव प्रत्येक में 180 ml भरा हुआ कुल 7200 ml शराब के साथ पकड़ा गया जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को शराब बंदी ड्राई डे में अवैध रूप से बिक्री करने लेकर जा रहा था और शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया।शराब व मोटर साइकिल को जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी सावन आर्मो सांवरा को गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

 

चकरभाठा पुलिस की जनअपील – सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर देकर सहयोग प्रदान करे।

About admin

Check Also

DIPR Manipur Calls for Collective Action to Tackle Growing E-Waste Menace…

Jdnews Vision… Imphal, November 6,: : The Directorate of Information and Public Relations (DIPR) organised …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *