Jdnews vision….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
शाहजहांपुर : : यहाँ से एक मामला प्रकाश में आया है शाहजहा पुर पुलिस के जांबाज सिपाही जब सैलरी से खर्चे पूरे नहीं हुए तब इन्होंने जलालाबाद निवासी सुंदरम क्षत्रिय सर्राफा व्यापारी को एक अनजान नंबर से कॉल करते है और कहते है कि तुम्हारी दुकान के पड़ोस में रहते हैं बच्चे की तबीयत खराब है इमरजेंसी में मुझे ₹10000 की आवश्यकता है गहने गिरवी रखनी है
जब व्यक्ति वहां पहुंचता है तो वहां पहले से मौजूद पांच लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए होते हैं और उसको मारते पीटते हैं गाड़ी पर बिठाते हैं
और उसके बैग में एक पॉलिथीन रखते हैं
और कहते हैं कि जैसा हम कहें वैसा कहो वरना हाफ एनकाउंटर कर दिया जाएगा
उससे मारपीट कर डरा कर उसको बिरियागंज चौकी तिलहर ले जाया जाता है
उसे ₹300000 की डिमांड होती है और 2 लाख में लास्ट में बात फाइनल होती है उसके पापा और भैया को कॉल करवाया जाता है उनसे रुपए लेकर सुबह 3:00 बजे लगभग छोड़ दिया जाता है और कहा जाता है कि अगर किसी से कुछ कहा तो तुमको मादक पदार्थ की तस्करी के जुर्म में स्थाई रूप से बंद करवा दिया जाएगा।
Jd News Vision